क्यों चली जाती है याददाश्त ?

मनुष्य अपने जीवन में कई सारे अनुभव करता है, जो उसके मष्तिष्क में स्मृतियों के रूप में एकत्रित रहते हैं। यही स्मृति मनुष्य की याद कहलाती हैं। या कहा जा सकता है, कि मनुष्य अपने सम्पूर्ण जीवन में जो भी क्रियाकलाप करता है वह उसकी स्मृति में एकत्रित रहता हैं। लेकिन आपने इस बात को भी सुना होगा कि किसी व्यक्ति की याददाश्त चली गई। उसे अपने भूतकाल के बारे में कुछ भी याद नहीं। यहां तक कि वह अपनी पहचान को भी भूल गया। पर क्या आपने कभी इस बात पर विचार किया कि आखिर याददाश्त जाने के पीछे का कारण क्या हैं? क्यों कोई अपनी स्मृतियों को भूल गया। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर याददाश्त क्यों चली जाती हैं।

याददाश्त जाने की वैसे तो कई वजह हो सकती है, जिसमे आपके दैनिक जीवन के क्रियाकलाप, आपके दैनिक आहार, आपकी उम्र और आपका स्वास्थ्य भी शामिल हैं। इसमें ज्यादातर याददाश्त जाने का कारण बढती उम्र होती हैं। दरअसल बढती उम्र के साथ मनुष्य को ऐसी कई बीमारियां होती है जो उसकी दिमागी क्षमता प्रभावित करती हैं। वृद्धावस्था में होने वाली बीमारियों में से सबसे आम है अल्जाइमर। इस रोग की शुरुआत में मनुष्य को मतिभ्रम होता है, वह दिन , दिशा और दुरी में फर्क नहीं कर पाता। समय के साथ यह रोग बढता जाता है, और एक समय व्यक्ति सबकुछ भूल जाता हैं। बता दे कि अल्जाइमर एक लाईलाज रोग है, जिसका कोई ईलाज नहीं है। यदि एक बार समय रहते इसका उपचार नहीं किया गया तो यह घातक साबित होता हैं।

वहीं याददाश्त जाने के पीछे के कई कारण हो सकते है, जिनमे नींद का पूरा न होना, नशीले पदर्थों का सेवन करना, सिर में चोट का लगना, विजामिन बी-12 की कमी होना, अवसाद से ग्रसित होना तथा मस्तिष्क से सम्बंधित किसी अन्य रोग से ग्रसित होना। ये सभी याददाश्त के जाने के कारण हो सकते हैं। इसके साथ ही वर्तमान में युवाओं में याददाश्त के जाने या कम होने के ढेर सारे उदहारण देखने को मिल रहे हैं। आज की पीढ़ी में याददाश्त के कमजोर होने के कई कारण हो सकते हैं। इनमे अधिक मात्रा में तला भोजन, खाने में तेज नमक, मीठे पदार्थों का अत्यधिक सेवन, फास्टफूड की बढती लत और निकोटिन युक्त पदार्थों का सेवन शामिल हैं। ये पदार्थ न केवल शरीर को हानि पहुंचाते है, बल्कि ये मस्तिष्क के लिए भी हानिकारक सिद्ध होते हैं। ऐसे में यह बात महत्वपूर्ण हो जाती है कि आप अपने खान-पान में क्या सावधानी रखते है और अपने आपको स्वस्थ्य रखने के लिए क्या प्रयास करते हैं।