भोजन क्या है और यह कहाँ से आता है – भोजन के स्रोत क्या है -What is food, why we eat food in hindi

Hello दोस्तों हम सभी रोज सुबह शाम, दोपहर को भोजन करते है क्या आपको पता है की आखिर ये भोजन क्या ? हम भोजन क्यों करते हैं और भोजन की आवश्यकता क्या है ?

आइये सबसे पहले जान लेते हैं की भोजन क्या है ?

परिभाषा

किसी जीव को पोषण प्रदान करने के लिए भोजन का सेवन किया जाता है। भोजन आमतौर पर पौधे, पशु या कवक के रूप में होते है, और इसमें आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जैसे कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन, विटामिन या खनिज पदार्थ।

खाद्य सामग्री और उनके स्रोत

प्रश्न : हम सभी फल और सब्जियां खाते हैं, यह कहाँ से आते हैं ?

जवाब: ये सभी पौधों से आते हैं

प्रश्न : हम सभी दूध, अंडा , मांस , मछली मुर्गा भी खाते हैं इनके स्रोत क्या हैं

जवाब : ये सभी खाद्य पदार्थ जन्तुवो से प्राप्त होते हैं

खाद्य सामग्री कच्ची सामग्री स्रोत
रोटी आटागेहूं
खीर चावल, चीनी, दूध दूध -> जंतु
चीनी, चावल -> पौधे
चिकन करी चिकन मसाला, तेल/घी, जल , चिकन चिकन मसाला -> पौधे
तेल -> पौधे , जंतु
चिकन -> जंतु
लिट्टी चोखा आटा , सत्तू, नमक, जल, प्याज आटा -> पौधा
सत्तू -> पौधा
प्याज -> पौधा

पौधे हमारे भोजन के मुख्य अंग हैं, हम पौधे के पत्तियां, बिज़ और फल भी खाते हैं, कभी कभी एक ही पौधे से बहुत प्रकार के खाद्य पदार्थ बनाये जाते हैं जैसे की सरसों का पौधा, इसके बिज़ से तेल बनता है और इनकी पतियों से सरसों की साग बनती हैं.

वैसे ही चना का पौधा, इसके बिज़ से चना बनता है और फिर उस चने से बेसन , सत्तू बनाया जाता है. वाही चना का साग भी हम खाते हैं.

चावल को खेतों में उगाया जाता है

फिर इसके बिज़ से हम चावल बनाते हैं

पादप के खाने योग्य भाग कौन कौन से हैं

मूलतः हम पौधे द्वारा दिए गये फल को ही खाते हैं लेकिन पौधों के दो या दो से अधिक भाग खाने लायक होते हैं जैसे की सरसों का पौधा, उसका हम पत्ति भी खाते हैं और बिज़ से तेल भी निकल कर खाते है .

शहद कैसे बनता है ?

मधुमखियाँ विभिन्न प्रकार के फूलो से मकरंद (मीठा रस ) इकठ्ठा करती हैं और शहद मधुमखियाँ अपने छत्ते में बनातीं हैं. मधुमखियाँ मकरंद इसलिए इकट्टा करती हैं ताकि वो पुरे साल इसे खा सके और हम इसे ही शहद कहते हैं

हम भोजन को कई प्रकार से खाते हैं जैसे ही कभी कभी हम कच्चा ही खा जाते हैं उधारण के तौर पर खीरा , ककरी , प्याज , अंकुरित चना इत्यादि लेकिन अक्सर हम अपने भोजन को पका कर खाते हैं. इससे भोजन का स्वाद भी बढ़ जाता हैं और भोजन में मौजूद जीवाणु भी मर जाते हैं.

जंतु जो सिर्फ पादप खाते हैं उन्हें शाकाहारी कहा जाता है और जंतु जो मांस खाते हैं उन्हें मांसाहारी कहा जाता हैं और वैसे सभी जंतु जो दोनों ही खाते हैं उन्हें सर्वाहरी कहा जाता हैं

जंतु क्या खाते हैं ?

हमारे आस पास कई प्रकार के जीव जंतु रहते हैं जैसे की चिड़िया जो दाना चुगती हैं और कीड़े मकोडो को खाती है. छिपकिली जो कीड़े खाती है. कुत्ते बिल्ली जो रोटी और मांस भी खाते हैं

क्या सभी जीवों को एक ही किस्म के भोजन की आवश्यकता होती है

उत्तर : नहीं, सभी जीव एक ही किस्म के भोजन नहीं करते बल्कि वे अपने शारीरिक बनावट, आवास और आवश्यकता के अनुसार भोजन का चयन करते हैं .

भोजन के अनुसार जीवों को तीन भाग में बंटा गया है – शाकाहारी , मांसाहारी और सर्वाहरी