विश्व का सबसे छोटा जीव

बिल्ली

दुनिया में विभिन्न तरह के जीव जंतु पाए जातें हैं, ये सब अपनी अलग अलग प्रजातिओं और आवाज के लिए जाने जाते है| वैसे जानवरों में कोई अपने लम्बे आकर के लिए तो कोई छोटे कद के किये जाना जाता है |

चलिए आज आपको दुनिया में मौजूद जानवरों से मिलातें है जो अपनी जाति के जानवरों से कद में छोटे रह गए|

विश्व का सबसे छोटा कुत्ता

– मिरेकिल मिली (Miracle Milly),

चिहुआहुआ{Chihuahua}, प्रजाति का पैकेट साइज कुत्ता जिसका आकर मात्र ३ फुट ८ इंच है | ये कुत्ता दुनिया का सबसे छोटा कुत्ता बन गया है सिर्फ ५०० ग्राम का मरेकिल मिली नाम का यह कुत्ता अपने नाम गिनीज रिकॉर्ड रखता है |

 

विश्व का सबसे छोटा गिरगिट

– ब्रूकेसिया मिनिमा{ Brookesia Minima }

विश्व का सबसे छोटा गिरगिट का कद १.२ सेंटीमीटर है| ये ब्रूकोसिया मिनिमा प्रजाति का है| ये मेडागास्कर के उत्तर पश्चिमी तट में स्थित वन में पाया जाता है |

 

विश्व की सबसे छोटी छिपकली

– स्पैरोडेक्टिलस एरियासी { Sphaerodactylus ariasae}

१६ मिली मीटर यानी ०.६ इंच की है इसका वैज्ञानिक नाम स्पैरोडेक्टिलस एरियासी है |१९८५ ब्रिटिश वर्जिन आयरलैंड में इसकी खोज की गयी थी|

दुनिया का सबसे छोटा घोड़ा

– थंबेलिना{ Thumbelina }

दुनिया के सबसे छोटे घोड़े का जन्म प्रजनन विशेषज्ञों की मदद से हुआ था | थंबेलिना सबसे छोटे आकार का घोड़ा है| ५ वर्षीय इस घोड़े का वजन २६ किलो व कद १७ इंच है, इसका जन्म १ मई २००१ को हुआ था |

 

दुनिया का सबसे छोटा सांप

– लिप्टोटाइफ्लोप्स कार्ली{ Leptotyphlops carlae }

दुनिया के सबसे छोटे सांप का आकर १०.८ सेंटीमीटर यानी ४ इंच है | लिप्टोटाइफ्लोप्स कार्ली को विश्व में सबसे छोटी प्रजाति का सांप कहा जाता है | ये करेबिन द्धीप के पड़ोस में पाया जाता है | इसकी खोज ब्लेन हेजेज के दवरा की गयी थी | इस सांप का आकर नूडल के जैसा होता है

विश्व की सबसे छोटी मछली

– पैडोसाइप्रिस प्रोजेनेटिका{ Paedocypris progenetica }

सबसे छोटी मछली

विश्व की सबसे मछलिओं का आकर ७.९ मिली मीटर है यानी ०.३ इंच है | २००६ में इंडोनेशिया की सुमात्रा में कॉड फैमिली के फिश पैडोसाइप्रिस प्रोजेनेटिका की खोज की गयी थी | ये विश्व की सबसे छोटी हड्डी वाली मछली है |

दुनिया की सबसे छोटी बिल्ली

– रस्टी स्पोतेद कैट { A rustyspotted cat }

रस्टी स्पॉटेड कैट दुनिया की सबसे छोटी बिल्ली है जो भारत, नेपाल और श्री लंका में पाई जाती है। इसका लम्बाई मात्र 35 से 48 सेंटीमीटर होता है। और यह अब लुप्त होने के कगार पर है इनका भार 0.9 से 1.6  किलो तक होता है।

 

सोर्स : Flickr , Wikipedia, hairen-science,  youtube