पूरे वर्ष खिले रहने वाले फूलों के नाम

यदि आप फूलों को पसंद करते है एवं साल भर उन्हें खिले हुए देखना चाहते है तो आपको इस के बारे में थोड़ी जानकारी आवश्यक है क्योकि बहुत सारे फूल मौसम के अनुकूल खिलते है एवं कुछ समय के लिए ही सुंदर लगते है|

यहाँ हम आपको कुछ ऐसे फूलों के बारे में जानकारी देंगे जो सालभर सदाबहार बने रहते है एवं आपके बगीचे की शोभा बढ़ते है|

Bigroot Geranium:

यह पौधा साल भर खिला रहने के लिए प्रसिद्ध है| इसमें हल्के गुलाबी रंग के फूल खिलते है जिन्हें मसलने पर हल्की खुशबू का एहसास होता है| लोग इसे अपने गार्डन में लगाना काफी पसंद करते है क्योकि इस पौधे का प्रयोग कई स्वास्थ्य से सम्बन्धित उपायों में किया जाता है|

Purple Coneflower:

सूरजमुखी के प्रजाति से सम्बन्ध रखने वाला यह फूल हल्के बैंगनी रंग का होता है एवं खिलने पर कोन के जैसे आकार देता है| आपके गार्डन के लिए यह अच्छा आप्शन है| साल भर खिले रहने के कारण लोग इसे बगीचे में लगाना काफी पसंद करते है|

Ajuga:

इस पौधे की 40 से अधिक प्रजातिया पाई जाती है एवं यह 5 से 50 सेमी. तक लम्बा हो सकता है| इसे ग्राउंड पाइन या bugle-weed के नाम से भी जाना जाता है| यह पौधा साल भर खिला रहता है एवं छोटे फूल एक दूसरे की विपरीत पत्तियों के साथ खिलते है|

Purple-Leaved Beardtongue:

हमेशा सदाबहार बना रहने वाला यह पौधा साल भर फूलों से लदा रहता है| इसकी पूरी दुनिया में 250 से अधिक प्रजातिया पाई जाती है| इसका नाम इसके आकार एवं लुक के कारण रखा गया है| ये फूल 10 सेमी से 3 फीट तक लम्बे हो सकते है एवं रंगत में हल्के बैंगनी, नीले, या गुलाबी रंग के दिखते है|

Black-Eyed Susan:

इस फूल का वैज्ञानिक नाम Rudbeckia Hirta है| वैसे इस फूल को अन्य कई नामों से जाना जाता है जैसे ब्राउन बेट्टी, येलो डेज़ी आदि| दिखने में यह थोडा बहुत सूरजमुखी के जैसे लगता है एवं साल भर इसके फूल खिले रहते है| इसके फूल एवं पत्तियों का प्रयोग कई प्रकार के रोगों का इलाज करने में प्रयोग किये जाते है|

Pink Astilbe:

यह पौधा फ़र्न के जैसे छोटे गुलाबी बैंगनी फूलो के साथ हरा भरा रहता है एवं वर्ष भर खिला रहता है| इसकी लम्बाई 6 इंच से 5 फीट तक हो सकती है एवं इसकी कई वैरायटी पाई जाती है जिसमे बौने पौधे भी शामिल है|

इन पौधों को काफी पानी की जरूरत होती है एवं घर में सजाने के लिए यह उत्तम आप्शन है|

Blue Perennial Sage:

इस पौधे की 900 से अधिक प्रजातियाँ पाई जाती है जिसमे से अधिकतर लम्बे समय तक फूलों से भरी रहती है| नीले-बैंगनी रंग के फूल काफी सुंदर लगते है एवं इन्हें काफी पानी एवं सूरज की रोशनी की जरूरत होती है|

आप इसे सीधे जमीन या किसी बड़े गमले में लगा सकते है|

Blue Pincushion Flower:

इस पौधे को Scabiosa के नाम से भी जाना जाता है| इसके फूल हल्के गुलाबी रंग के होते है जो साल भर खिले रहते है| होम गार्डन के लिए यह अच्छा चुनाव है| इस पौधे का इस्तेमाल त्वचा से सम्बन्धित रोगों में किया जाता है|

Purple Coral-bells:

जैसे कि नाम से प्रतीत हो रहा है, इस पौधे की पत्तियाँ बैंगनी रंग की दिल के जैसे शेप में होती है| यह वर्ष भर खिला रहता है एवं ये 2 फीट तक बढ़ सकते है| दिखने में यह पौधा काफी सुंदर एवं आकर्षक लगता है|

Threadleaf Tickseed:

इसका वनस्पति नाम Coreopsis Verticillata है| इसका तना पतला होता है एवं फूल चमकदार पीले रंग के होते है| लम्बे समय तक खिला रहने वाला यह पौधा 2 से 3 फीट तक लम्बा हो सकता है|