दिन में खिलने वाले फूलों के नाम

Yellow sulfur Cosmos flowers in the garden of the nature with blue sky with vintage style.

सुबह के समय खिले हुए फूल सभी को अच्छे लगते है एवं यदि बात आपके घर के गार्डन की हो तो खिले हुए फूल होना अनिवार्य है|

सभी फूलों के खिलने का समय अलग-अलग होता है| कुछ फूल सुबह के समय खिलते है, जबकि कुछ दोपहर के समय, जबकि कुछ फूल रात के दौरान खिलते है| यहाँ हम दिन के समय खिलने वाले फूलों के बारे में जानकारी देंगे|

Sweet Williams: स्वीट वील्लीयम्स

इस फूल का वनस्पतिक नाम Dianthus Barbatus है एवं इसके फूल दिन के समय खिलते है| फूलो की निचली परत सफेद होती है एवं इसकी विभिन्न प्रजातियाँ पाई जाती है| यह अलग-अलग रंगों में उपलब्ध होते है एवं इस पौधे का प्रयोग स्वास्थ्य हेतु किया जाता है|

Petunia plant: पेटून्या

यह फूल दिखने में काफी आकर्षक एवं सुंदर लगता है| गहरे लाल रंग एवं तिकोनी पत्तियों के कारण लोग इसे अपने गार्डन में लगाना पसंद करते है| पूरे संसार में इसकी 20 से अधिक किस्मे पाई जाती है|

Chrysanthemum: गुलदाउदी

लम्बे समय तक यह पौधा हरा-भरा एवं फूलों से लदा रहता है एवं यदि आप फूलों से काफी प्रेम करते है तो इसे कभी नजरंदाज़ नहीं करेंगे| यह विभिन्न रंगों में उपलब्ध रहता है साथ ही इसकी देखभाल भी कम करनी पडती है|

Marigold Flower: गेंदे का फूल

सूरजमुखी परिवार से सम्बन्ध रखने वाला यह फूल लगभग हर जगह देखने को मिलता है| इसका वनस्पतिक नाम Tagetes Erecta है| पीले-नारंगी रंग के इसके फूल दूर से ध्यान आकर्षित करते है एवं समूह में खिले हुए काफी सुंदर लगते है|

Zinnia or Xenia Flower: ज़िनीअ

यह पौधा डेज़ी एवं सूरजमुखी का मिलाजुला फूल है जो लम्बे समय तक खिला रहता है| इस पौधे को काफी रोशनी एवं पानी की आवश्यकता होती है एवं दिखने में भी सुंदर लगता है| यह पौधा 10 से 100 सेमी. तक लम्बा हो सकता है एवं इसके फूल दिन के समय खिलते है|

Tecoma Stan Plant: टेकोमा स्टेन

इस पौधे को येलो बेल्स या येलो एल्डर के नाम से भी जाना जाता है| इसके फूलों का रंग चमकीला पीला होता है एवं इसकी पत्तियां आगे से तीखी एवं हरी होती है| यह पौधा छोटे कीटों एवं पक्षियों को अपनी ओर आकर्षित करता है एवं इसके फूल दिन के समय खिलते है|

Morning Glory Plant: मोर्निंग ग्लोरी

जैसे के नाम से स्पष्ट है, इस पौधे के फूल सुबह के समय खिलते है जो शाम तक खिले रहते है| साधारणतः यह नीले या बैंगनी रंग में उपलब्ध होता है किन्तु स्थान एवं दिशा बदलने पर इसके आकार एवं रंगत में अन्तर आना स्वाभाविक है|

Gazania Daisy: गज़ानिया डेज़ी

गुलाबी, पीले, एवं नारंगी रंग के इसके फूल दिन के समय खिलते है जो दिखने में बहुत आकर्षक लगते है| इस पौधे के फूलों को खिलने के समय धूप की आवश्यकता होती है| रात के समय इसके फूल अपने आप बंद हो जाते है|

Dog Flower (Snapdragon): डॉग फ़्लॉवर

इस पौधे को भारत में अधिकतर देखा जा सकता है एवं इसका नाम इसकी बनावट के अक्रन रखा गया है| इसके फूल डॉग के जबड़े के जैसे खुलते एवं बंद होते है| यह विभिन्न रंगों में पाया जाता है एवं इसके फूल अधिकतर दिन के समय खिलते है|

घर में सजाने के लिए इनका इस्तेमाल किया जाता है एवं गमले में लगाने पर ये फूल अच्छे लगते है|

Dahlia Flower: डहलिया का फूल

डेहलिया के 42 से अधिक किस्मे मौजूद है एवं हरेक फूल दिखने में काफी सुंदर लगता है एवं ये लम्बे समय तक खिले रहते है| यह अनेक रंगो एवं आकार में उपलब्ध रहता है| इसे खिलने के लिए धूप की जरूरत पडती है| किसी समय में डेहलिया को मेक्सिको का नेशनल फूल घोषित किया गया था| इनके अधिकतर फूलों में खुशबू नहीं होती एवं इनका प्रयोग गार्डन में या कही भी सजावट के लिए किया जाता है|