दुनिया में सबसे बड़ा फल कौन सा है?

jackfruit

अगर आपको स्वस्थ रहना है तो फलों को अपने आहार में शामिल कर लीजिये। स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन फल खाने चाहिए। मगर क्या आपने कभी फल खाते वक्त क्या इस बात को सोचा है कि दुनिया का सबसे बड़ा फल कौन सा है ? अगर हाँ, और अब तक  आप इसके जवाब से अनजान है तो हम बताते हैं की दुनिया का सबसे बड़ा फल कौन सा है।

दुनिया का सबसे बड़ा फल कटहल को माना जाता है, जिसे अंग्रेजी में जैक फ्रूट कहते हैं। इसका उपयोगे  कोफ्ते, सब्जी बनाने में और आचार डालने में किया जाता है।

दुनिया में कई जगह इसे फल के रूप में गीना जाता है, हालांकि भारतीय घरों में कटहल सब्जी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इस हरे रंग के फल को ही दुनिया का सबसे बड़ा फल माना जाता है।

कटहल का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है जैसे कोफ्ते, आचार, सब्जी, पकौड़े वहीं पके कटहल को भी लोग चाव से खाते हैं। विश्व का सबसे बड़ा फल होने के साथ-साथ कटहल में कई ऐसे गुण भी होते हैं जो शरीर के लिए काफी लाभदायक होते हैं।

इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, थायमीन, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन के साथ-साथ जिंक भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

इस सबके अलावा इसमें फाइबर भी काफी मात्रा में पाया जाता है। वहीं इसकी कई खासियतों में से एक यह भी है कि इसमें कैलोरी काफी कम मात्रा में पाई जाती है। इसके इसी गुण की वजह से यह दिल से जुडी कई बीमारियों के लिए दवा का काम करता है।

इसमें मौजूद पौटेशियम दिल को कई बिमारियों से सुरक्षित रखता है। उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए यह काफी लाभदायक माना जाता है। एनीमिया से ग्रसित व्यक्तियों के लिए भी यह फल काफी फायदेमंद साबित होता है क्योंकि यह आयरन का एक बेहतरीन रिसोर्स है।